हापुड़, सीमन (hapurnews.com): धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में धौलाना मसूरी मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों की माने तो यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो रहा है।
कुछ दिन पहले सड़कों में गड्ढे होने के कारण आने जाने वाले लोग चोटिल भी हो गए थे। कुछ दिन पहले गड्ढों में राख की भरवाई थी लेकिन अब वह राख लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। आलम यह है कि वाहनों के आवागमन से राख उड़कर लोगों के घरों तक पहुंच रही है जिससे लोगों का सांस लेना दुश्वार हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यह मार्ग जर्जर स्थिति में है लेकिन अधिकारियों के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण कार्य की मांग उठाई है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























