बिजली तार चोर गिरोह की सक्रियता से किसानों में रोष
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बिजली तार चोर की सक्रियता से किसानो में रोष व्याप्त है।थाना गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम हिरणपुर के जंगल में अज्ञात चोरों द्वारा 15 बिजली के खभों की लाइन उतार ली गई। इसकी सूचना ग्राम प्रधान मनोज फौजी ने नानपुर चौकी इंचार्ज नवीन कुमार, व गढ़ कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह को दी। घटना की जानकारी मिलने पर गढ़ कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह व नानपुर चौकी इंचार्ज नवीन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व ग्रामीणो से ली। इस मौके पर इस मौके पर आदेश कुमार, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, देवी सिंह, ऋषिपाल, ओमकार,आदि व्यक्ति मौजूद थे।ग्रामीणो ने बताया कि तार चोरी होने से गांव में अंधेरा है और पम्प बंद पडे है।चारा मशीन व आटा चक्की भी बंद है।ग्रामीणो की मांग है कि गांव की बिजली सप्लाई तुरन्त चालू की जाए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























