
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पशुपालकों को प्रोत्साहन हेतु आनंदा चेयरमेन डा. राधेश्याम दीक्षित ने अपने चिलिंग संयंत्र पर पशु गोबर से निर्मित उपला द्वारा संचालित ग्रीन शीतल सयंत्र का उद्घाटन किया जिससे 60 % ऊर्जा की बचत होगी जो पशुपालकों का आय का जरिया बनेगा। इस संयंत्र का आविष्कार न्यू लीफ डायनामिक टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया है ।

आनंदा डेरी चेयरमेन डा राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि यह ग्रीन शीतल संयंत्र भारत में पहली बार आनंदा ने पशुपालकों की आमंदनी बढ़ाने लिए अपने संयंत्र पर स्थापित किया है । इस संयंत्र से ऊर्जा की बचत होगी और पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी , आनंदा सदैव नई-नई तकनीकी पर काम कर रही है। आनंदा डेरी अपने सभी संयंत्र पर ग्रीन शीतल संयंत्र स्थापित करेगी। इस अवसर पर आनंदा डायरेक्टर राहुल दीक्षित , न्यू लीफ डायनामिक टेक्नोलॉजी डायरेक्टर आकाश अग्रवाल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
ई-रिक्शा बुकिंग पर चांदी का सिक्का फ्री, आसान किश्तों के साथ खरीद पर पाएं निश्चित उपहार: 7906867483





























