
आनंदा डेयरी के डायरेक्टर को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद में स्थित आनंद डेयरी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र के मिलते ही उन्होंने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह से मुलाकात की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंपनी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे ने बताया कि पत्र में न केवल जान से मारने की धमकी दी गई है बल्कि चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दी तो उनके घर तक हमला किया जा सकता है और डेयरी के मालिक राधेश्याम दीक्षित की गाड़ी के बारे में पूछा गया है। उन्होंने बताया कि यह पत्र मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी आशु मित्तल के नाम से आया है। पत्र में लिखा है कि श्याम नारायण दुबे की शिकायत के बावजूद उन पर ही केस दर्ज हो रहे हैं और वह लगातार एसपी ऑफिस, कोर्ट और एमडीए सरधना में पैरवी करने जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण मेरठ से जुड़ा हुआ है। अब तक की जांच में जमीन का मामला सामने निकल कर आया है, मामले की जांच जारी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























