
👁 0 views Views
गांव खगोई से पुराना शीशम का पेड़ हुआ चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के खगोई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने खगोई गंदू नगला मार्ग से पुराना शीशम का पेड़ चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीण ललित चौधरी ने बताया कि गांव के बाहर प्रहलाद सिंह के खेत के सामने एक सरकारी पुराना शीशम का पेड़ था जो शनिवार की रात चोरी हो गया। चोरी की घटना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























