VIDEO: एक विधायक पर लगा वर्षों पुराना घर गिरवाने का आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव सालेपुर कोटला में निर्माणधीन पंचायत घर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेताओं का आरोप है कि एक विधायक के इशारे पर वर्षों पुराना मकान गिराया गया है जिसके चलते किसान नेता रविवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव के इस माहौल में एक विधायक पर इस तरह के आरोप लगना विरोधियों को राजनीति करने का अवसर प्रदान कर रहा है। निर्माणाधीन पंचायत घर को लेकर जिले में सियासी तूफान उठने लगा है। किसान नेता लगातार विधायक पर गरीब का मकान गिराने का आरोप लगा रहे हैं। इनका कहना है कि इसमें राजनीति की बू आ रही है।
दरअसल सालेपुर कोटला में गांव निवासी रिजवान का वर्षों पुराना मकान गिराया गया है जहां पर पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक विधायक ने यह सारा षड्यंत्र रचा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर यहां पंचायत घर बनने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन में राजेश शर्मा, गौरव प्रताप, सत्येंद्र सिंह, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।

ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884







Related Posts

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

🔊 Listen to this हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारणहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):तहसील हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय…

Read more

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

🔊 Listen to this बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू
error: Content is protected !!