भाजपा उत्तरी मंडल हापुड़ के नवनियुक्त अध्यक्ष का एक परिचय
हापुड सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड के चुनाव में भाजपा की पराजय से चिंतित भाजपा हाई कमान के निर्देश पर हापुड भाजपा के दोनो मंडलों के अध्यक्ष बदल दिए गए। भाजपा उत्तरी मंडल हापुड के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन गर्ग कौन है लोग जानने को उत्सुक है।उनका परिचय कराते है।पवन गर्ग टिम्बर व्यापारी है और इन्द्रलोक कालोनी में रहते है।पिछले कई सालों से भाजपा के सम्पर्क में है बस यही इनकी पहचान है।पवन गर्ग के बडे भाई संजय गर्ग समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है और उन्होने स्वयं को मेरठ-हापुड लोक सभा क्षेत्र से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है जिसका उन्होने प्रचार भी शुरू कर दिया है।यदि संजय सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरते है तो उस समय क्या स्थिति होगी।मतदाता मोदी व योगी के पीछे है किसी नेता के पीछे नही।हाई कमान को अभी भी संगठन को मजबूत करने ध्यान देना जरूरी है।दक्षिण मंडल मे तो स्थिति और भी खराब है।हर बूथ पर एजेंट नही मिलेगा।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























