दौमी पुल के पास अवैध कालोनी बसाई जा रही है












दौमी पुल के पास अवैध कालोनी बसाई जा रही है

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का भले ही अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चला रहा है, परंतु कुछ लोग ऐसे भी है, जो बैखोफ होकर अऴैध कालोनी काट रहे है और अवैध रुप से मिट्टी का भराव कर रहे है। ये धंधेबाज कोई और नहीं, बल्कि ऐसे लोग है जिनकी पहुंच प्राधिकरण तक है। ताजा मामला स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर स्थित दौमी के पास का है।

हापुड़ के स्वर्गआश्रम रोड पर दौमी ओवर ब्रिज है। इसी पुल के पास करीब 15 हजार वर्ग गज भूमि को किंही लोगों ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। खरीददार लोग अब इस भूमि को उपखंडों में बांट कर बेच रहे है। प्लांटों का सौदा दलालों की मार्फत बाजार में आ गया है। विक्रेता 20 हजार रुपए गज के दाम मांग रहे है। कुछ प्लाट बिके बताए जा रहे है। ग्राहक को पटाने के लिए अवैध खनन करके लाई जा रही मिट्टी से प्लाटों को भरा जा रहा है। प्लाटिंग में सड़के भी दर्शाई गई है। खरीददार व बिकवाल के बीच कालेधन का लेन देन चल रहा है। अवैध कालोनी के प्लाटों की बिक्री मे जुटे 6 लोगों का एक ग्रुप है जिनके साथ दो दलाल है, अब तक ये दलाल करीब 30 लाख रुपए की दलाली ले चुके है। प्लाटों की बिक्री होने पर दलाली अलग होगी।

इस अवैध कालोनी की खास बात यह है कि कालोनी के निकट ही रेलवे लाइन जा रही है, जिस पर लगातार ट्रेनों का आवागमन बढ़ रहा है औऱ निकट भविष्य में हाई स्पीड ट्रेनों का दबाव भी बढ़ेगा। इस कालोनी में प्लाट लेकर मकान बनाने वालों को हर वक्त ट्रेनों की तेज आवाज तथा कम्पन को सहना होगा और बीमार आदि का तो रहना ही मुश्किल हो जाएगा।

प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि अवैध कालोनी में निर्माणाधीन भवन का मानचित्र प्राधिकरण स्वीकृत नहीं करता है, इसलिए लोगों को अवैध कालोनी में प्लाट खरीदने से बचना चाहिए।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!