
हापुड़ के श्री गौरी शंकर शिव मंदिर तथा गंगा मंदिर में लगेगी बर्फ की गुफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शनिवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर मौजूद मंदिर सजे हैं। हापुड़ के बुर्ज मोहल्ले में स्थित श्री गौरी शंकर शिव मंदिर और हापुड़ के खुर्जा पेच में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में बर्फ की गुफा लगेगी जहां श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।
हापुड़ के बुर्ज मोहल्ले में स्थित श्री गौरी शंकर शिव मंदिर में 150 फीट लंबी बर्फ की गुफा लगेगी तथा हापुड़ के अतरपुरा चौराहे के पास स्थित श्री गंगा मंदिर में भी शनिवार आज बर्फ की गुफा लगेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























