👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तीनों विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होंगे। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हापुड़ के धौलाना में शनिवार को बीएसएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसी दौरान प्रशासन की नजर भाजपा के धौलाना से प्रत्याशी धर्मेश तोमर के प्रचार बोर्ड पर पड़ी जिसे तुरंत हटा दिया गया। विभाग का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार



























