VIDEO: हापुड़: मंदिर और मस्जिद की एक दीवार पेश कर रही मिसाल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक ऐसी दीवार है जो कि सौहार्द की मिसाल पेश कर रही है। एक ऐसी दीवार जो दो धर्मों को आपस में जोड़े हुए है। ये दीवार है जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तार वाली गली में। जहां गंगा जमुना तहजीब का नजारा देखने को मिलता है। यहां मंदिर और मस्जिद की दीवार एक है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की तार गली में पंचायती मंदिर और फतेहपुरी मस्जिद दोनों मिले हुए हैं और दोनों की दीवार भी एक ही है। यहां एक तरफ आरती तो दूसरी तरफ अजान की आवाज गूंजती है। बता दें कि दोनों में समन्वय इतना है कि आरती के वक्त अजान बंद हो जाती है और अजान के वक्त आरती कुछ समय के लिए रुक जाती है।
मंदिर के पुजारी का कहना है कि दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के सुख-दुख में भी सम्मिलित होते हैं।
आसपास के लोगों में भी दोस्ताना माहौल रहता है। इसी कारण हिंदू रीति-रिवाजों से जुड़े त्योहारों को मनाने के लिए मस्जिद से मुस्लिम लोग मंदिर में आते हैं और हिंदू त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। होली दिवाली पर मुस्लिम समाज मिठाई और रंग लेकर मंदिरों में आता है। ऐसे ही मुस्लिम समाज से जुड़े त्योहारों पर मंदिर के पुजारी भी मस्जिद में सम्मिलित होते हैं। यह मंदिर और मस्जिद हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देश भर में पेश कर रहा है। जब शाम और सुबह के समय एक तरफ तो मंदिर में शंख तो वहीं दूसरी ओर मस्जिद से अजान की आवाज आती है और यह दृश्य लोगो का मन मोह लेता है।

हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!