हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची गढ़ नगर पालिका और तहसील की टीम के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दबंगों ने टीम के साथ हाथापाई का प्रयास भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए.
बता दें कि गढ़ नगरपालिका की ग्यारह सौ मीटर भूमि गढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खसरा नंबर 1333 (ख) कृषि मंडी के बराबर में मौजूद है. बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर गांव बदरखा के कुछ दबंगों का 75% कब्जा है जिसे मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन के राजस्व निरीक्षक लीलू सिंह, लेखपाल केशव शर्मा और पालिका के सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह टीम के साथ पहुंचे जिनके साथ अभद्रता की गई. इस दौरान हाथापाई का प्रयास भी किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586



























