हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर गुरुवार को यातायात पुलिसकर्मी से एक कार सवार भिड़ गया जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे सीज कर कोतवाली में खड़ा कर दिया।
मामला गुरुवार का है जब यातायात पुलिसकर्मी अर्जुन पवार मेरठ तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को चेक किया उसके बाद यातायात कर्मी गाड़ी कब्जे में लेकर ले जाने लगा तो कार सवार ने इसका विरोध किया जिसके बाद मामला बढ़ गया और कार सवार ने यातायात पुलिस कर्मी के साथ तेज आवाज में बात करना शुरू कर दिया और अभद्रता भी की। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























