
गढ़ के 8 वर्षीय बालक की पड़ोसी ने की निर्मम हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत मौहल्ला सेगेवाल में एक 8 वर्षीय बालक कृष्णा की निर्दयता पूर्वक की गई हत्या का रहस्य से पुलिस पर्दा उठा दिया है। कृष्णा की हत्या पड़ोसी दीपक शर्मा ने निर्दयता पूर्वक की थी और शव को अपने ही मकान की छत पर छिपा दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला सेगेवाला के रहने वाले राजाराम का 8 वर्षीय बेटा शुक्रवार की शाम को अचानक गायब हो गया। कृष्णा की मां संतो की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कृष्णा की खोज तेज कर दी। शनिवार की देर शाम कृष्णा का शव पड़ोसी दीपक शर्मा की छत पर पाया गया। पुलिस ने पड़ोसी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कृष्णा की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























