हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक हिंदू महिला को अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले खुर्शीद ने खुद को अविवाहित बताकर उसे झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिससे महिला गर्भवती हो गई जिसके बादआरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मामला लव जिहाद से जुड़ा है।
खुर्शीद कुचेसर चौपला के पास फेरी लगाकर दरी बेचने का काम करता था। वह किराए के मकान में रहता था जहां मेरठ के भावनपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला भी किराए पर रहती थी। बता दें कि पति से तलाक होने के बाद महिला अकेली रहती थी जो कि एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। दोनों में बात होने लगी और शारीरिक संबंध बनें। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। खुर्शीद चार महीने पहले महिला को अमरोहा के जोया लेकर पहुंचा और दोनों किराए के मकान में रहने लगे। इसके बाद खुर्शीद पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। अमरोहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502






























