हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हरिद्वार और लक्सर जंक्शन के बीच पटरियों के दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। इसके चलते विभाग ने अमृतसर स्पेशल ट्रेन को हापुड़ से चलाने का फैसला लिया है। 28 अक्टूबर को अमृतसर स्पेशल ट्रेन हापुड़ होते गुजरेगी। बता दें कि मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार तथा लक्सर जंक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में 02358 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल को रेलवे ने 28 अक्टूबर को सहारनपुर-मेरठ सिटी-हापुड़-मुरादाबाद होते हुए चलाने की घोषणा की है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























