हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एक 6 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने व शव को छिपाने के आरोपी त्रिलोकपुरम हापुड़ के अमजद को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमजद के कब्जे से रस्सी व मृतका की चप्पल बरामद की है।
बात 2 दिसम्बर की है जब त्रिलोकपुरम हापुड़ की 6 वर्षीया एक बालिका घर के बाहर खेल रही थी तो ई रिक्शा चालक अमजद बालिका को बहका कर अपने घऱ में ले गया। आरोपी अमजद ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर रस्सी से गला घोट कर शव संदूक में बंद करके छिपा दिया। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगा कर उड़न छू हो गया।
जब बालिका घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने पुलिस से मदद मांगी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बालिका को पिता ने मौहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो बालिका अमजद के घर में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस की मदद से घर का ताला तोड़ा गया और बालिका का शव संदूक से बरामद किया। मेडिकल जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041




























