👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आरके प्लाजा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप गोयल, सभासद गुलाब राय, मुनेष गोयल, आकाश जैन आदि उपस्थित रहे.





























