हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एंबुलेंस द्वारा मरीजों की भर्ती का मामला गर्माता जा रहा है. रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में गुरुवार को पांच सदस्यों की जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी गई है जिसमें खुलासा हुआ है कि फरवरी, मार्च व अप्रैल में कुल मिलाकर 259 केस का मिलान नहीं मिला है. यह रिपोर्ट अपर निदेशक को भेजी गई है.
आपको बता दें कि फरवरी के महीने में 1306 में से 1205, मार्च में 1389 में से 1301 जबकि अप्रैल में 1462 में से 1392 केस सही मिले. कुल मिलाकर 259 केसों का मिलान नहीं हो सका जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है. पहले एन एच आर एम और बाद में स्वास्थ्य विभाग के पांच सदस्यों द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























