👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : हर साल 14 अप्रैल का दिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के तौर पर मनाया जाता है. इस साल डॉ. बी आर अंबेडकर की यह 131वीं जयंती है जिसे धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। बाबूगढढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष जगवीर गुर्जर ने बताया कि बाबूगढ़ छावनी में स्थित अम्बेडकर चौराहे को विशेष रुप से सजाया जा रहा है जिसपर पिछले दो वर्षों में कोरोना का ग्रहण लग गया था।
कोरोना ग्रहण के बाद इस साल अम्बेडकर जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। बता दें कि भारत की आजादी के बाद डॉ अमेबेडकर ने देश के संविधान के निर्माण में अहम योगदान दिया है।




























