हापुड़,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड में चल रहे दशलक्षण पर्व पर रविवार को जैन भक्तों ने मन्दिर जी में पहुंच कर पूजा अर्चना की। प्रातःकाल शान्ति धाराअभिषेक सिंचन किया गया। साँगानेर से पधारे जैन विद्धान गौरव जैन शास्त्री ने पूजा अर्चना करायी तथा विकास भारद्वाज ने संगीत के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया। जैन विद्धान गौरव जैन शास्त्री ने कहा कि आज धर्म के लक्षण का पांचवा दिंन उत्तम सत्य है। हमें जीवन में सदैव सत्य बोलना चाहिए। झूठ बोलने से मन में भय पैदा होता है कि कहीं झूठ पकड़ में न आ जाए। एक झूठ को छिपाने के लिए बार-बार झूठ का सहारा लेना पड़ता है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष पत्रकार सुरेश चन्द्र जैन, डॉo रेखा जैन, बबिता जैन, सरोज जैन, रेणुका जैन, अनिल जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं































