हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर नगर के कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र परिषद मेरठ प्रांत का अधिवेशन आयोजित किया गया।
अधिवेशन में 12 जनपदों से आये प्रधानाचार्य, आचार्य, छात्र छात्राएं ,पूर्व छात्र परिषद की समस्त इकाई,परिषद के जिला संयोजक, सहसंयोजक व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवेशन में सम्मिलित हुए।
अधिवेशन का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया।मंच की व्यवस्था देख रहे रोहित मल्होत्रा व दीपक गौड़ ने समस्त अतिथियों का पटका पहनाकर व गंगाजली भेट कर स्वागत किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मंच का संचालन गोपाल(प्रान्त सदस्य पूर्व छात्र परिषद मेरठ प्रान्त) ने किया।कार्यक्रम की प्रस्तावना अक्षी अग्रवाल (प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य) ने किया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि विद्या भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू का समस्त पूर्व छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल सिंघल (अखिल भारतीय सहसंयोजक छात्र परिषद),राजन चौहान जी(पूर्व छात्र),तरुण बाटला(प्रान्त सहसंयोजक) उपस्थित रहे।
द्वितीय सत्र में समस्त जिलों की सयुक्त बैठक पूर्व छात्र परिषद की परिचय बैठक हुई।
तृतीय व अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि जी(पूर्व छात्र परिषद प्रान्त संयोजिका) व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्रा अनिता पधान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समस्त जिलों से उपस्थित समस्त इकाइयों की समीक्षा की एवं उन्हें सक्रिय करने का निवेदन किया।
इस अवसर पर हापुड़ जिला संयोजक मनोज आत्रेय,सहसंयोजक दीपक गौड़, नगर इकाई संयोजक गौरव पधान,रोहित मल्होत्रा, आयुष,शिवम, वैभव,प्रशांत गुप्ता, मदन यादव,रवि चौहान,अर्जुन भारद्वाज, हेमन्त,मदनपाल आचार्य जी,जयकुमार आचार्य जी उपस्थित रहे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093






























