हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कृषि विभाग ने बासमती का स्वाद बिगड़ने पर 10 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में किसानों की परेशानी को देखते हुए कुछ विकल्प किसानों की सुविधाओं को देखते हुए जारी किए गए हैं। हापुड़ के बासमती की मांग दूर-दूर से आती है लेकिन इस बार हापुड़ के बासमती का स्वाद बिगड़ गया है जिसके चलते निर्यात को भी तगड़ा झटका लगा है। कीटनाशकों की वजह से बिक्री पर असर दिख रहा है। प्रतिबंधित कीटनाश बाजार में न बिके इसके लिए विभाग पैनी नजर रखे हुए है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार टीम के साथ लगातार दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
बताते चलें कि 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल से हापुड़ समेत 30 जनपदों में उत्पादित बासमती चावल का स्वाद बिगड़ चुका है। जांच के दौरान चावलों में कीटनाशकों के अंश मिले हैं। विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए 60 दिनों तक 10 कीटनाशकों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके लिए 20 टीमें गठित की गई हैं जो कीटनाशक बिक्री की निगरानी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इससे निर्यात को भी झटका लगा है।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























