
शिक्षा के साथ साथ बालक बालिकाओ मे देश भक्ति के भाव विकसित किये जाये-डाoरेखा जैन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवानिवृत्त डाक विभाग की अधिकारी डाo रेखा जैन देवलोक के ज्ञान पब्लिक स्कूल मे स्वतन्त्रता समारोह मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए कहा कि बालक बालिकाओ मे शिक्षा के साथ साथ देश भक्ति के भाव विकसित करने चाहिए। उन्हे भारतीय संस्कृति, अपने गौरव शाली इतिहास, महापुरूषो के कार्यो से भी परिचित कराना चाहिए। नैतिक मूल्यो पर आधारित शिक्षा की आवश्यता है। समारोह की अध्यक्षता सुशीला तोमर ने की। विशिष्ट अतिथि एस एस वी इंटर कालेज के वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द जैन ने कहा कि बालक बालिकाओ देश का भविष्य हैं उन्हे पुरूषार्थी, ज्ञानवान, देशभक्त बनाने की आवश्यकता है। भौतिकता की चकाचौंध मे युवा पीढी अपने भारतीय जीवन मूल्यो को भूलती जा रही है। हमे उन्हे सही दिशा दिखानी होगी। शिक्षा के साथ साथ बच्चो को अच्छे संस्कार भी दिये जाये। समारोह का शुभारंभ सरस्वती माॅ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओ ने सुभाष चंद्र बोस, महारानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप,राधा-कृष्ण के स्वरूप मे देशभक्ति से ओतप्रोत सुन्दर नृत्य, नाटिका अभिनय गान प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या रश्मि शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिन शर्मा सहित विधालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


































