हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद अब अवंटियों द्वारा भुगतान न किए जाने पर 35 दुकानों का आवंटन निरस्त करेगा। निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2008 में 38 दुकानों का आवंटन हुआ था। 35 दुकानों के अवंतियों पर 4.42 करोड़ रुपए का बकाया है। ऐसे में अब आवंटन को निरस्त किया जाएगा। निरस्तीकरण की प्रक्रिया करने से पहले पालिका दो बार नोटिस भेज कर भुगतान जमा करने का आग्रह भी कर चुकी है लेकिन बकाएदारों ने कोई जवाब नहीं दिया। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दुकान अवंटियों को दो बार नोटिस भेज कर बकाया जमा कर दुकानों की रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन अवंटियों द्वारा नोटिस का जवाब तक नहीं दिया गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































