हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल के तत्वावधान में यहां शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
समारोह की अधिष्ठापन अधिकारी संगीता जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवंत गोयल ,सचिव राहुल गुप्ता,कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) को शपथ दिलाकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से क्लब इन पदाधिकारियों के निर्देशन में नए आयाम स्थापित करेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि माल्टिपल काउंसिल चेयरमैन सुभाष मंगला ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों को करने के लिए हमारे अंदर निष्ठा एवं लगन का होना अति आवश्यक है।समर्पण भाव से किए कार्य प्रभावी एवं स्थाई होते हैं।
मुख्य वक्ता मल्टिपल एडवाइजर डा. अनिल बाजपेई ने कहा कि एलायंस क्लब क्रिस्टल ने समारोह में अपने अभिभावकों का सम्मान करके अत्यंत पुनीत कार्य किया है। यह न केवल प्रशंसनीय है बल्कि अनुकरणीय है।यह एक बेहतरीन उदाहरण है अन्य संस्थाओं के लिए। कार्यक्रम अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद गुप्ता ने कहा कि शाखाओं का विस्तार करना अतिआवश्यक है।संस्था के उद्देश्यपूर्ति के लिए जन जन तक संस्था के विचार पहुंचने चाहिए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवंत गोयल एवं सचिव राहुल गुप्ता ने कहा कि वे शिक्षा ,स्वास्थ्य,पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य को करते हुए क्लब को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।इसके अतिरिक्त गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना भी उनके एजेंडे में है कार्यक्रम को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रविंद्र सिंहल ने भी संबोधित किया।
इरिका गुप्ता, मेहुल गुप्ता, आस्था गोयल, आरव जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनोज कर्णवाल,सर्वेश,सचिन, रोहित,सौरभ,कुलभुषण गोविंद, पंकज, कपिल,सप्रेम,पुलकित,राहुल,अंकुर, रवि मोहन गर्ग, अभय, अरुण आदि उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























