एलायंस ने किया शिक्षकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 एन हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित एक सादे समारोह में एलायंस ने हापुड के शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मानित शिक्षकों में आराधना बाजपेई,डा अतर सिंह, वर्षा तेवतिया,डा एस के तिवारी, सुमन अग्रवाल,अल्पिका कंसल,बरखा जिंदल,साक्षी मित्तल शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रेखा सिंह ने कहा कि एक शिक्षक अंधकार को दूर करके हमारे जीवन को ज्ञान के प्रकाश से भर देता है।
मंच का संचालन करते हुए डा अनिल बाजपेई ने कहा कि एक शिक्षक विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर उसमें मूल्यों और आदर्शों को विकसित करता है। उसको अच्छे संस्कार देता है ताकि वह राष्ट्र के निर्माण में बेहतर योगदान दे सके। डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी भगवंत गोयल ने कहा शिक्षक के कंधे पर बहुत जिम्मेदारियां होती हैं।शिक्षक देश के भाग्य निर्माता होते हैं।
कार्यक्रम संयोजक राहुल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है।वह समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम आयोजक मनोज कर्णवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विनोद गुप्ता,रविंद्र सिंघल,सिमरन गोयल,डा अतरसिंह, डा एस के तिवारी,वर्षा तेवतिया, अल्पिका कंसल,बरखा जिंदल,साक्षी मित्तल, अजय बंसल,सुनील शर्मा,अनीता गुप्ता,पंकज कंसल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























