
एलायंस ने 5 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड महक के तत्वावधान में आयोजित एक सादे समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर हापुड की 5 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।सम्मान में उन्हें पटका व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करने वाली अध्यापिकाओं में ब्लाइंड माइंड स्कूल की शालिनी चौधरी, दीवान पब्लिक स्कूल की पूनम शर्मा, न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल की संजू सिंह, शांतिनिकेतन स्कूल की पूनम शर्मा तथा श्री नाद योगशाला की योग शिक्षिका रूबी शर्मा शामिल थी।
क्लब की अध्यक्षा सारिका गुप्ता ने कहा कि समाज में अध्यापक की अहम भूमिका है।वह परिवार व राष्ट्र निर्माता है।शिक्षक केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कारों, नैतिक मूल्यों और जीवन के आदर्शों की शिक्षा देकर विद्यार्थियों को चरित्रवान नागरिक बनाते हैं।
क्लब की सचिव बबीता शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनीता स्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, रुबीना महेश्वरी, अलका महेश्वरी, शालू, अंजलि सिंह और जागृति सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























