मोहम्मदपुर आजमपुर में विकास कार्यों में घोटाले का आरोप, जांच के लिए बनी कमेटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली विकास खंड के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर में विकास कार्यों में घोटाले के आरोपी की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने दो अधिकारियों को जांच के लिए नामित किया है। जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकुल नागपाल को विकास कार्यों की जांच में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है।
शिकायतकर्ता संजय बंसल, रतिराम, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, गिरिराज, नरेंद्र कुमार ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा वाटर कूलर पर अधिक भुगतान करने, विक्रम के घर से शिव मंदिर तक नाली निर्माण के भुगतान पर अनियमितता बरतने,गौशाला में पेंटिंग कार्य का फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने आदि कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे थे। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी बना दी है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























