प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप












प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के किसानों द्वारा कृषि विभाग को युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा ने एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में तेजी से खुल रही प्राइवेट कृषि दुकानों की अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने बताया कि कई दुकानों पर अमानक बीज, मिलावटी दवाइयाँ तथा यूरिया के साथ जबरन नैनो उर्वरक लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

किसानों ने बताया कि इस बार डीएपी और यूरिया की समय पर उपलब्धता न होने से उन्हें लंबी लाइनों में लगना पड़ा, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हुआ। वहीं बंदगोभी की फसल में भारी नुकसान का उदाहरण सामने आया है, जहाँ सभी दवाइयों के प्रयोग के बावजूद किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला।

किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से अनुरोध किया कि क्षेत्र में पुनः छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जाए, ताकि अमानक सामग्री की बिक्री रोकी जा सके और दुकानदारों द्वारा जबरन टैगिंग या अनावश्यक सामग्री दिए जाने जैसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई हो सके।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार मानक एवं प्रमाणित बीज और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा दोबारा दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाएँ। इस दौरान डॉ मतलूब शेखर चौधरी सूरजवीर सिंह विनोद धारीवाल मनिंदर मसंद आदि रहे।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!