👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फर्जीवाड़ा कर व्यक्ति के प्लाट पर कब्जा करने के मामले में नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के रहने वाले पंकज शर्मा ने बताया कि वह पैसे से अधिवक्ता है जिनकी माता राजबाला ने हापुड़ की नवज्योति कॉलोनी स्थित एक प्लॉट को स्वर्ग आश्रम रोड की राजरानी से खरीदा था। प्लॉट का बैनामा कुछ आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर अपने नाम कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































