हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिका को पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपहरण कर ले गया। पुलिस ने नाबालिक के परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
गांव की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी 31 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। वहीं परिजनों को पता चला कि गांव का आरोपी भी गायब है जिसके बाद वह न्याय के लिए बाबूगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























