हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हमीरपुर नंगोला में करोड़ों रुपए की वक्फ बोर्ड की संपत्ति को फर्जी तरीके से कोड़ियों के भाव बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बैनामा भी करा दिया। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को मामले में पत्र लिखकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। गांव अमीरपुर नंगोला में वक्फ की 255 बीघा जमीन है जिसकी करोड़ों रुपए की कीमत है। वक्फ संख्या 368, 373, 669 के अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद सलीम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की कि 31 बीघा वक्फ की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुछ आरोपियों ने बेच दिया है। उन्होंने दस्तावेजों में बदलाव भी किया और बैनामा करा दिया। यह बैनामा 18 अक्टूबर को हुआ है। गांव में 60 से 70 लाख रूपए बीघा की जमीन को आरोपियों ने सात लाख रुपए बीघा की लागत से बेचा है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि भूमि को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur


































