👁 0 views Views
फोटो: विवेक यादव, एसडीएम, गढ़ (Photo Library)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव नगली कन्नौर में शीतला माता मंदिर मेले के आयोजन के दौरान छोड़े गए ठेके में गबन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद यदि कोई लापरवाही मिलती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम विवेक यादव को शिकायती पत्र सौंपा जिसमें प्रतिवर्ष लगने वाले मेले के आयोजन में गबन की शिकायत की गई। विनोद कुमार का आरोप है कि ठेके छोड़ने के दौरान मिली राशि को सरकारी खाते में जमा नहीं कराया गया हैं जिसके चलते राजस्व को हानि हुई है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर





























