हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों की समस्या को देखते हुए और देश के सभी छात्रों को शिक्षित करने की दिशा में सूर्या फाउंडेशन ने एक पहल की है जिसके तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक की पुस्तके तैयार की हैं जिनमें एक पुस्तक में सभी विषयों को रखा गया है। यह किताब आसानी से 50 से 60 रुपए में मिल जाएगी। किताब में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीवन जीने की कला जैसे सभी विषय रहेंगे जिससे जहां छात्र-छात्राओं पर बस्ते का बोझ कम होगा और परिवार पर भी आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























