
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने किया डांडिया का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन जिला महिला टीम हापुड़ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगठन की सैकडों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया पर नृत्य किया और तंबोला तथा विभिन्न प्रकार के गेम आयोजित किए। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेखा गुप्ता और महामंत्री नीलम गर्ग, वरिष्ठ मंत्री प्रगति जैन, मोनिका गोयल, कंचन अग्रवाल, कनिका अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके वैश्य समाज के हित में उठाए गए कदमों को याद किया गया तथा प्रथम नवरात्र को शुरू होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रों की अग्रिम शुभ कामना भी सभी को दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीता गुप्ता वेदांशी पूजा महिमा गोयल उमा रोमा स्मृति कविता मनीषा रेनू वीथिका अंजली रूबी मीनाक्षी रितु सिमी पूनम रजनी रिया उपस्थित रही।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020


























