👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के गढ़ विधानसभा क्षेत्र 60 से प्रत्याशी पंडित गोपाल शर्मा ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान जिला क्लैक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। बता दें कि मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। गढ़ से कांग्रेस ने सबसे पहले अपनी उम्मीदवार आभा चौधरी को मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने कमल मलिक को टिकट नहीं दिया। देखने वाली बात होगी की कौन यहां से जीत हासिल करता है।



























