
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को एक ज्ञापन एसडीम कार्यालय में सौंपा और गैस के लिए बढ़ती लाइन पर नाराजगी पर चिंता व ज़ाहिर की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बरेली, बदायूं, हाथरस समेत अन्य जनपदों में हत्या, लूट बलात्कार के मामले बढ़ने की बात कह कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान पंडित गोपाल शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, सचिन गोयल, नरेंद्र शर्मा, धरमवीर आदि उपस्थित रहे।
































