
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एससी महिला को जिलाध्यक्ष हापुड़ बनाने की चर्चा जोरों से है जिससे हापुड़ के राजनीतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। वहीं इन दिनों शहर में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व समाजसेविका अलका निम का नाम भी एक बार फिर उभर कर आया है जो फिलहाल पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष पद को लेकर मंथन काफी तेजी से चल रहा है। कई दावेदारों ने तो दिल्ली-लखनऊ की दौड़ भी तेज कर दी है। हालांकि इस बीच अनुसूचित जाति वर्ग से महिला को जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में हापुड़ की रहने वाली अलका निम का नाम भी चर्चाओं में है जो महिला उत्थान के लिए पिछले लंबे समय से कार्य कर रही हैं। अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग से भी उनका अच्छा खासा संपर्क है जिन्हें हापुड़ की वरिष्ठ समाजसेविका के रूप में भी जाना जाता है। अलका निम पिछले लंबे समय से समाजसेविका के रूप के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका समाज में अदा कर रही हैं। अंतिम फैसला तो हाईकमान को लेना है लेकिन अलका निम को लेकर चर्चा काफी तेज है जिन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ हापुड़ जनपद में जमकर आवाज उठाई थी और उठाती हैं।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार की रात 12 में से सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। धौलाना में योगेश सिसोदिया, पिलखुवा देहात में हेमंत त्यागी, पिलखुवा नगर में मनीष माहेश्वरी, बाबूगढ़ में कपिल सिंगल, गढ़ नगर में दीपक गौड़ बहादुरगढ़ में तरुण चौहान, सिंभावली में आशीष चौधरी के नाम पर मंडल अध्यक्ष के रूप में मोहर लगी है। 12 में से सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की है। हालांकि जिला अध्यक्ष पद को लेकर मंथन चल रहा है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996































