👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठिठुरन भरी सर्दी के आगे हर कोई बेबस नजर आ रहा है। ऐसे में कंप-कंपाती सर्दी से राहत दिलाने के लिए हापुड़ की वरिष्ठ समाज सेविका और भाजपा नेत्री अलका निम एक कदम आगे आई जिन्होंने वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को गर्म कपड़े आदि वितृत्व किए और उन्हें आशवस्त किया कि वह उनके साथ हर समय खड़ी हैं। इस दौरान बुजुर्ग भावुक हो गए जिन्होंने अलका निम को आशीर्वाद दिया। अलका निम ने बताया कि जरूरतमंद की जरूरत को देखते हुए उन्होंने कैप, मौजे, मफलर, जैकेट आदि बुजुर्गों को दिए। उनका कहना है कि सभी को जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। निस्वार्थ भाव के साथ सेवा करनी चाहिए।


























