हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव मतनौरा में स्थित श्री राजाराम पब्लिक स्कूल में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजिका अलका निम शामिल हुई जहां उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल में बच्चों ने झांकियां भी निकाली व डांस किया और कंपटीशन में हिस्सा लेकर पुरस्कार भी जीते। बच्चों के अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह, ब्रह्मपाल, अनुज, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























