अवैध शराब के साथ दो दबोचे
हापुड़-जनपद की आबकारी टीम ने एक अभियान के तहत बीति रात को रामकुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम मलकपुर थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ को ग्राम मलकपुर में ईट के भट्टे के पास काले रंग के थैले में 32 पव्वा मिस इंडिया ब्रांड देसी शराब फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश प्रत्येक 200ml कुल मात्रा 6.4 बल्क लीटर बरामद । अभियुक्त के विरूद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा भूपेंद्र कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी हापुड़ दिल्ली रोड चमरी थाना हापुड़ कोतवाली दिल्ली रोड पर सरस्वती एनक्लेव के पास खड़ंजा वाली गली में एक प्लास्टिक के कट्टे में 90 पव्वा देसी शराब मिस इंडिया ब्रांड फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश प्रत्येक 200एम0एल0 कुल मात्रा 18 बल्क लीटर व एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर बिना नंबर की बरामद। अभियुक्त के विरूद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
































