हापुड़ में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार के राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया और तीन लाख 63 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। यह गोली बच्चों को कीड़ो से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है।
सीएमओ डा. सुनील त्यागी ने बताया कि एनडीडी पर जिले में एक से 19 वर्ष तक के 6.64 लाख बच्ची और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य था। किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा खाने से छूटे बच्चों को मॉपअप राउंड के दौरान 17 अगस्त को कवर किया जाएगा। यदि आपका बच्चा कमजोर हो रहा है, अवसर थकान की शिकायत करता है और पढ़ने में उसका मन नहीं लग रहा है तो उसके पेट में कीड़े हो सकते हैं। दरअसल पेट के कीड़े बच्चों को दिया गया पोषण चट कर जाते हैं और बच्चा कमजोर होने लगता है। ज्यादा दिनों तक लापरवाही होने पर वह गंभीर रूप से कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को एनडीडी के मौके पर जिले के कुल 1323 स्कूलों और सभी 887 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेडाजोल की गोली खिलाई गई।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























