
हापुड़ में कप्तान रही अलंकृता ने नौकरी छोड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रही आईपीएस अलंकृता सिंह से ने नौकरी से त्याग पत्र दे दिया जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि अलंकृता सिंह को प्राथमिक शिक्षा हापुड़ में ही हुई थी। खाकी वर्दी पहनने का सपना संजोने वाले युवा आइपीएस अधिकारी बनने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। ऐसे ही कठिन परिश्रम से गुजरकर आइपीएस अधिकारी बनीं अलंकृता सिंह ने यह नौकरी छोड़ दी है। 2008 बैच की आइपीएस अधिकारी अलंकृता बिना अनुमति के लगभग चार वर्ष पूर्व लंदन गई थीं और फिर ड्यूटी पर नहीं लौटीं। शासन ने उन्हें अप्रैल, 2022 में निलंबित कर दिया था। बीते दिनों उन्होंने अपना त्यागपत्र भेजा था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























