घर-घर वितरित हो रहे हैं अक्षत व पत्रक
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): पीले अक्षत पत्रक वितरित कर भगवान राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया जा रहा है।
रविवार को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नवजयोति कॉलोनी मे घर घर जाकर प्रत्येक परिवार को अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण के लिए पीले अक्षत तथा पत्रक वितरित किये। कार्यकर्ता प्रातःकाल 10 बजे नवजयोति के मन्दिर पर एकत्र हुए तथा वहां से टोली बनाकर घर घर निमंत्रण देने गए, कार्यकर्ता जय श्रीराम का उदघोष कर रहे थे। हापुड क्षेत्र के विधायक विजय पाल सिंह आढती, संघ के जिला समरसता प्रमुख सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अमित शर्मा एडवोकेट सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी गोरव का दिन है उस दिन सम्पूर्ण देश मे दीपावली महोत्सव का स्वरुप देखने को मिलेगा। संघ के जिला समरसता प्रमुख सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि देश मे हिन्दु जागृत हो रहा हो, भारत ने विश्व को ज्ञान दिया और विश्व गुरु बना, अब पुन: अपना देश उस दिशा मे बढ़ रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























