👁 0 views Views
एकेपी डिग्री कॉलेज पर नगर पालिका का 1.17 करोड़ बकाया, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एकेपी डिग्री कॉलेज ने 12 वर्षों से गृह और जलकर जमा नहीं कराया है। ऐसे में नगर पालिका परिषद हापुड़ ने एकेपी डिग्री कॉलेज को 1.17 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ बकाएदारों से वसूली की तैयारी कर रही है जिसने 55 बड़े बकायदारों पर आठ करोड़ रुपए गृह और जलकर होना बताया है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























