VIDEO: अखिलेश के पिता ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां: नड्डा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा में अपनी बात गढ़ की पवित्र भूमि से शुरु की। उन्होंने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर एक पवित्र भूमि है जहां भगवान परशुराम ने शिवलिंग की स्थापना की, गांव नूरपूर चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली है। इन दोनों स्थानों को नड्डा ने संबोधन के दौरान नमन किया। इसी साथ उन्होंने कहा यह क्रांतिकारियों की भूमि है।

विरोधी पर भरी हुंकार:

यहां से जे पी नड्डा ने अपने विरोधियों पर निशाना साधना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण केसरिया हो गया है। कुछ नेता अपनो फोटो पर भीड़ कहीं कि दिखाते हैं और जनता कहीं की। यह विरोधी कभी विश्वास यात्रा नहीं निकाल सकते। यह सिर्फ भाजपा ही निकाल सकती हैं क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाते हैं और बतातें हैं कि जो कहा है वो किया है। अखिलेश यात्रा पर निकलते हैं फिर क्वॉरंटीन हो जाते हैं। अखिलेश यादव सिर्फ झांसा यात्रा निकालते हैं। अखिलेश की सरकार में दंगे, गुंदीगर्दी हुई जबकि भाजपा ने सुशासन दिया। उस समय दंगे होते थे जबकि प्रदेश आज दंगारहित है। पहले त्योहारों, शोभा यात्रा, कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की परमीशन नहीं मिलती थी।

अखिलशराज में था माफियाराज:

पहले हर जिले में गुंडागर्दी, बाहुबली होते थे और माफिय़ाराज था। इस दौरान नड्डा में कानपुर में इत्र व्यापारी का भी जिक्र किया। नड्डा ने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि उनका गुंडाराज था हमारा सम्मान राज है। सबका विकास हो इसी की चिंती है। 2022 का चुनाव हमारी जीत नहीं होगी बल्कि जनता की जीत होगी। जनआशीर्वाद से सभी की जीत होगी, यूपी के सपनों, विकास की जीत होगी। जातीवाद, गुंडागर्दी की हार होगी। नड्डा ने कहा कि अखिलेश सरकार में रहे एक मंत्री आज जेल में है जो कि खनन माफिया के लिए जाना जाता है।

हुए कई घोटाले:

नड्डा ने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान गोमती रीवर फ्रंट में 16 हजार करोड़ का घोटाला हुआ। अखिलेश सरकार ने अधूरे काम किए, कमीशन घोटाले हुए, ठेकेदार के साथ घोटाले हुए।

पांच वर्षों में हुए सात सौ दंगे:

नड्डा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में सात सौ दंगे हुए जिसमें 62 लोग मारे गए। वहीं अखिलेश सरकार 15 आतंकवादियों के खिलाफ केस विड्रो किया। हालांकि कोर्ट ने सभी को सजा सुनाई जिनमें से चार को सजाए मौत सुनाई गई।

गठबंधन पर साधा निशाना:

नड्डा ने सपा और रालोद के गठबंधन पर भी निशाना सादा और कहा कि इनके बुरे दिन आ गए हैं। इसी के साथ जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश के पिता (मुलायम सिंह) ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। अखिलेश को जिन्ना पसंद हैं। इस दौरान नड्डा बोले कि 21 मिले अखिलेक सरकार ने कोड़ियों के भाव बेची थी और कई बंद करा दी थी जबकि बसपा ने नौ मिलें बंद करा दी थी। योगी सरकार ने मिले पुन: चालू कराई हैं। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा गन्ना प्रदेश में पैदा किया जा रहा है।

डब्ल इंजन की सरकार ने किया विकास:

प्रदेश और देश में डब्ल इंजन की सरकार ने विकास करके दिखाया है। नड्डा ने कहा कि यदि किसी परिवार का कोई रिश्ता आता है तो पहले उसके खानदान के बारे में देखा जाता है। पार्टी को वोट देने से पहले उसने क्या काम किया वह देखा जाता है। भाजपा ने पीछे भी काम किया और आगे भी काम करेगी। इस दौरान नड्डा ने कानपुर मैट्रो, काशी विकास, गंगा एक्सप्रेस वे आदि विकास के बारे में लोगों को बताया। नड्डा ने कहा कि किसी ने भी नौ करोड़ मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से न्याय नहीं दिलाया लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसा कर दिखाया।

जल्द एक करोड युवाओं के मिलेंगे लैपटॉप:

नड्डा ने कहा कि जल्द ही एक करोड़ युवाओं को सरकार लैपटॉप देगी। भाजपा कुर्सी से चिपकने नहीं आई बल्कि विकास करने आई है। नड्डा के भाषण के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के जयघोषों से जनसभा गूंज उठी। नड्डा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को गिनाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!