प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा भारत के तत्वाधान में अखिल काव्य संध्या आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल राष्ट्रीय स्मारिका प्रवर्तना के प्रधान संपादक मनोनीत हुए। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा भारत के तत्वाधान में एक ऑनलाइन अखिल भारतीय काव्य संध्या पिलखुवा से नव दुर्गा महोत्सव एवम् रामनवमी की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि अशोक गोयल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि रूप किशोर गुप्ता बहजोई रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एलके सोनी विनोद व गुंडाल विजय कुमार तेलंगाना रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग 20 रचनाकार उपस्थित हुए। सभी रचनाकारों ने माता जगदम्बे व प्रभु श्री राम पर अपनी रचनाएं एक से बढ़कर एक प्रस्तुत कर पटल को बहुत ऊंचाइया प्रदान की ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल ने माता रानी और प्रभु श्रीराम पर अपनी रचना जैसे ही प्रस्तुत की संपूर्ण पटल तालियों से गुंजायमान हो गया। कवि अशोक गोयल ने प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा आगामी कार्यक्रम 13सितंबर को दिल्ली में किए जाने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए 13सितंबर को इंडिया गेट से राजघाट पर पदयात्रा के पश्चात शाम को 5:00 बजे डॉक्टर धर्म प्रकाश वाजपेई के संस्थान करोल बाग में संस्था की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साथ साथ रचनाकारों को यह भी अवगत कराया कि स्मारिका में शामिल सभी रचनाकारों को प्रेरणा हिंदी श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । इस स्मारिका के प्रधान संपादक साहित्यकार कवि अशोक गोयल मनोनीत किए गए हैं। कार्यक्रम में विशेष सानिध्य वरिष्ठ रचनाकार कवि संगम त्रिपाठी का मिला । कार्यक्रम का सुंदर संचालन रामकुमारी मेरठ का रहा। कार्यक्रम में कवि रमेश माल चिमणे रायचूर कर्नाटक, कवि रवि शंकर बिल गैया पृथ्वीपुर,कवि अनूप अंबर,वरिष्ठ कवि निर्दोष जैन लक्ष्य मेरठ,कवयित्री सरोज दूबे, आशु कवि रामनिवास तिवारी, कवि खिलेंद्र मीरे छत्तीसगढ़, कवि विनोद कुमार पांडेय,कवयित्री रामकुमारी मेरठ,कवयित्री बीना गोयल,कवि संजय जैन सरधना,कवि मनोहर आदि कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

























