
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रामनवमी के पावन अवसर पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में श्री बालाजी धाम मंदिर स्वर्गाश्रम रोड हापुड़ में अखंड श्री राम चरित मानस का पाठ किया गया। महासभा कार्यकारिणी सदस्य मंदिर के पुजारी पंडित नीरज मिश्रा व महासभा समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय ने बताया कि महासभा द्वारा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामचरित मानस पाठ शनिवार आज 5 अप्रैल सुबह 11 बजे पूजन के साथ शुरु हुआ जिसकी संपूर्णता 6 अप्रैल को 11 बजे होगा। उसके बाद हवन तथा 12 बजे आरती व भंडारा होगा कार्यक्रम व्यवस्था में अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, परामर्श मंडल विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, अनिशा सोनी पाण्डेय, सीता पाण्डेय, डॉ0 करुण शर्मा, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल आदि लगे हुए है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























