हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौतमबुद्धनगर की नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस ने छह साल पहले हुई लूट के मामले में जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी आकाश उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। अकाश पर आरोप है कि उसने तीन अक्टूबर साल 2017 में नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 में स्थित पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने उस दौरान तमंचे के बल पर पंप के सेल्समैन को भी घायल कर दिया था और ढाई लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस काफी समय से बदमाश की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद हाल ही में बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी गुल्लू को गिरफ्तार किया था जहां उसने नोएडा में हुई लूट को अंजाम देना भी स्वीकार किया। मामले में कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस ने लूट के आरोपी आकाश उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर

































